स्वामी हंस प्रकाश महाराज के सातवें निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित, राज्यपाल व सीएम भी हुए शामिल
हरिद्वार। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, केद्रीय उपाध्यक्ष भाजपा अविनाश राय खन्ना ब्रह्मलीन स्वामी हंस प्रकाश महाराज के सातवें निर्वाण दिवस श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित हुए। सभी ने ब्रम्हलीन स्वामी हंस प्रकाश महाराज को श्रद्धाजंलि आर्पित कर उपस्थित संत जनों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
राज्यपाल ने कहा कि किसी भी संत पुरूष को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि वही होगी जब हम अपने समाज के दलित, शोशित, अशिक्षित, गरीब, लाचार जरूरतमंदो को साथ लेकर चलें। उन्हें समाज में समानता का एहसास दिलाने के लिए उन्हें अपने बराबरी में स्थान दें। अपने सामाजिक, धार्मिक आयोजन में उनकी भी बराबर सहभागिता सुनिश्चित कर सकें। ब्रम्हलीन स्वामी हंस प्रकाश  महाराज ने  समाज को अपने कल्याणकारी वचनों से प्रेरित किया है।
उन्हें धर्म-कर्म के कार्य द्वारा समाज को सुधारने में अहम भूमिका निभाई हैं। इसके बाद राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने दक्षिण काली मंदिर के दर्शन किये। यहां पीठाधिष्वर स्वामी कैलाशा नन्द ब्रह्मचारी से भेंट कर पूजा अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया। मुुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लगभग 200 वर्षो से षिक्षा, चिकित्सा, गौ रक्षा, संस्कृति तथा सेवा के क्षेत्र में प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के कार्यो की प्रशंसा करते हुए ब्रम्हलीन स्वामी हंस प्रकाष महाराज के जीवन को प्रेरणादायक बताया। उन्होने भारतीय संस्कृति की रक्षा और परम्परा को आगे बढ़ाने के लिए आश्रम के वर्तमान संयोजक ब्रहमलीन महाराज के शिष्य रूपेंद्र प्रकाश महाराज को शुभकामनायें दी। कार्यक्रम में विधायक आदेश चैहान, प्रभारी जिलाधिकारी विनीत तोमर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदई, अपर जिलाधिकरी प्रशासन भगवत किशोर मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल सहित अनेक संतगण उपस्थित रहे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *