-भारत के अलावा यूरोप, अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया के कई भागों में दिखाई देगा

हरिद्वार। नए साल 2020 का पहला चंद्र ग्रहण 10 जनवरी को लगने जा रहा है। इस ग्रहण का प्रारंभ रात 10 बजकर 39 मिनट पर होगा और इसकी समाप्ति देर रात 2 बजकर 20 मिनट पर होगी। चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे के आस पास की रहेगी। ये ग्रहण भारत के अलावा यूरोप, अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया के कई भागों में दिखाई देगा। साल 2020 में कुल 4 चंद्र ग्रहण होंगे। नारायणी शिला मंदिर ,हरिद्वार के  पंडित मनोज त्रिपाठी अनुशार  उप छाया ग्रहण के सूतक स्नान आदि महत्तम का विचार भारत में नहीं होगा।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *