नई दिल्ली/नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शुक्रवार दोपहर कोरोना पॉज़ीटिव हुये है। अभी उन्हें कोरोना के सामान्य लक्षण हैं तथा वे सामान्य जाँच और स्वास्थ्य लाभ के लिए नागपुर के किंग्ज़वे अस्पताल में भर्ती हुए हैं।

बता दे कुछ दिन पूर्व संघ प्रमुख हरिद्वार में चल रहे महाकुंभ में कई सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने आए हुए थे। उन्होंने इस मौके पर हरिद्वार में गंगा स्नान भी किया तथा संघ के कई कार्यक्रमों में भाग भी लिया। मोहन भागवत के संक्रमित होने की सूचना rss.org के ट्विटर  पर दी गई।

संघ ने अपने ट्वीट में कहा है कि- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनजी भागवत शुक्रवार दोपहर कोरोना पॉजीटिव हुए हैं। अभी उन्हें कोरोना के सामान्य लक्षण हैं और वे सामान्य जांच और सावधानी के नाते नागपुर के किंग्जवे अस्पताल में भर्ती हुए हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *