अल्मोड़ा।  विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने भैंसियाछाना के ग्राम पंचायत काचुला दियारी एवं कुनखेत मे व्यापक जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के  अवसर पर ग्राम पंचायत दियारी में वृक्षारोपण किया। उद्यान विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु कोविड-19 कीट का वितरण किया गया।
उपाध्यक्ष ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 वायरस की रोकथाम हेतु विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीण जनता को दी। उन्होंने ग्राम सभाओं की बैठक में उठी समस्याओं पर दूरभाष से विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं का समाधान किया एवं खाद्यान्न विभाग द्वारा वितरित खाद्यान्न की जानकारी ली एवं क्षेत्र में खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान ग्राम पंचायत काचुला एवं जमराडी में विधानसभा निधि के निर्धन एवं गरीब परिवार की महिलाओं को चेक वितरित किये।
इस अवसर पर मुख्य उद्यान विभाग के अधिकारी टी0एन0 पाण्डे, मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी राजेंद्र राणा, मंडल महामंत्री मंगल सिंह रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष केशर सिंह मेहरा, राजेंद्र सिंह मलवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनमोहन सिंह राजेंद्र बोरा सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। क्षेत्र भ्रमण के दौरान कूनखेत निवासी मृतक स्वर्गीय सोबन सिंह के शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी एवं अधिकारियों को निर्देशित किया की मृतक सोबन सिंह के मौत के कारणों की निष्पक्ष जांच की जाए एवं दोषियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाए एवं दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने हेतु जिले के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *