देहरादून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नौटियाल कृत्रिम अंग कल्याण समिति के तत्वावधान में गांधी पार्क में दिव्यांगजन प्रेरणा-2020 के तहत दिव्यांग जनों द्वारा निशुल्क फेस मास्क, फेस शिल्ड, सैनिटाइजर व पौधों का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम को कोबिड-19 के देखते हुए सामाजिक दूरियां बनाते हुए कोरोना से बचाव हेतु उपरोक्त सामान का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह रावत ‘‘मोनी’’  राज्य युवा कल्याण परिषद के अध्यक्ष व कार्यक्रम अध्यक्षता पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ‘‘मैती’’  द्वारा किया गया। इस अवसर पर मैती संस्था द्वारा नौटियाल कृत्रिम अंग कल्याण समिति को व प्रोस्थेटिस्ट- ऑर्थोटीस्ट डॉ विजय कुमार नौटियाल को दिव्यांगजनों के मनोबल बढ़ाने व उत्साहवर्धन के साथ साथ पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिका का निर्बाहन करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया विशाल पंचोली (प्रवक्ता), गिरीश चन्द्र पंचोली (सयुक्त निदेशक विधि), बबीता सोलंकी (अध्यापिका), सुरजन सिंह (लैब सहायक), के एन नौटियाल (एडवोकेट), सतीश चन्द्र (उर्जा निगम), राजेंद्र सिंह तवर (कारगिल योद्धाओ.एन.जी.सी.), गैस बहादुर गुरुंग (कारगिल योद्धा ओ.एन.जी.सी.), ऋषि कुमार (एन.आई.वी.एच.), राजीव धीमान (व्यवसायी) आदि उपस्थित थे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *