22 Apr 2025, Tue

राज्य में आठ जून से शुरू होंगी तीर्थाटन एवं पर्यटन गतिविधियां, चारधाम यात्रा का रास्ता भी साफ

देहरादून। केंद्र सरकार ने आठ जून से पर्यटन और तीर्थाटन गतिविधियों के लिए छूट दी गयी है, इसके बाद  उत्तराखंड में लगभग तीन महीने से बंद पड़े पर्यटन उद्योग और धार्मिक गतिविधियों को शुरू हो जायेगी। केन्द्र सरकार द्वारा एसओपी जारी किये जाने के बाद राज्य सरकार चार धाम यात्रा शुरू करने की अनुमति देगी।
केंद्र सरकार की ओर से लॉकडाउन 5.0 (अनलॉक-1) के पहले फेज में आठ जून से धार्मिक स्थलों, होटल रेस्टोरेंट, आतिथ्य सेवाएं, शॉपिंग मॉल खोलने की अनुमति दी है। कोरोना महामारी के कारण प्रदेश में मार्च से पर्यटन और धार्मिक गतिविधियां पूर्ण रूप से बंद है। जिससे पर्यटन उद्योग को करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका है। अब केंद्र की ओर से पर्यटन उद्योग और तीर्थाटन को रियायतें देने से पर्यटन व्यवसायियों ने राहत की सांस ली है। पर्यटन ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। छह माह चलने वाली चारधाम यात्रा से करीब 12 हजार करोड़ का कारोबार होता है। वहीं, सरकार और पर्यटन विभाग ने चारधाम यात्रा शुरू करने के लिए तैयारी कर रखी है। केंद्र की एसओपी आने के बाद प्रदेश सरकार चारधाम यात्रा पर फैसला लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *