देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की पूर्व में हुई स्नातक स्तरीय परीक्षाओं की जांच भी एसआईटी को सौंप दी गई है।
डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि यूकेएसएसएससी की ओर से पूर्व में आयोजित हुई सचिवालय रक्षक व कनिष्ठ सहायक (ज्यूडिशियरी) परीक्षाओं की जांच भी एसटीएफ को सौंपी गई है। साथ ही वन दरोगा भर्ती मामले में हुए मुकदमे भी दोबारा खोले जाएंगे।
वर्ष 2020 में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा वन आरक्षी (फॉरेस्ट गार्ड) परीक्षा में ब्लूटूथ के जरिये नकल कराने वाले गिरोह को पकड़ा था, जिस संबंध में जनपद हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल में अभियोग पंजीकृत हैं। इन अभियोगों का भी एसटीएफ की ओर से दोबारा जांच के निर्देश दिए गए हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *