रुद्रपुर। रुद्रपुर से हल्द्वानी जाने वाली सड़क किनारे संजय वन के पास झाड़ियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। मृतक के गले और सर पर धारदार हथियार से हमले के निशान पाए गए हैं। ऐसे में पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। वहीं, मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।
बुधवार को पन्तनगर थाना संजय वन के पास हल्द्वानी रोड़ पर झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक के गले और सर में धारदार हथियार से हमला किया गया है। वहीं, एसएसपी बरिंदर जीत सिंह और एसपी सिटी देवेन्द्र पींचा ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। जिनके द्वारा पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं, पन्तनगर थाना एसओ अशोक कुमार ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि संजय वन के पास झाड़ियों में एक शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। मृतक के गले और सर में घाव के निशान पाए गए है। ऐसे में प्रथमदृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। मृतक युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *