उत्तराखंड

बाइक से टकराया एलपीजी सिलेंडर से भरा ट्रक, आग लगने से मची अफरा-तफरी

हरिद्वार। हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर आज सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। एलपीजी सिलेंडर से भरा ट्रक एक बाइक से टकरा गया और उसमें आग लग गई। घटना के बाद हाइवे भी बाधित हो गया। घटना हरिद्वार में बहादराबाद क्षेत्र की है। सुबह एक ट्रक सिलेंडर लेकर रुड़की की तरफ जा रहा था। इस दौरान ट्रक ने अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़े एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक में तुरंत आग भड़क उठी। ट्रक में आग लगते ही चालक उसमें से कूदकर बाहर भाग निकला। इस दौरान बाइक सवार उछलकर नीचे गिर गया और घायल हो गया। गनीमत रही कि आग ट्रक के अंदर रखे सिलेंडरों तक नहीं पहुंची। अगर सिलेंडरों में आग लग जाती तो हाईवे पर बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन आग में ट्रक पूरी तरह जल गया।लोगों ने इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया तब जाकर करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। वहीं लोगों ने बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों का कहना है युवक की हालत में सुधार है। घटना के बाद ट्रक में आग लगी देख सड़क पर दोनों तरफ ट्रैफिक रुक गया। जिससे काफी देर तक जाम लगा रहा।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *