-श्री मन्सादेवी ट्रस्ट की ओर से अभिप्रेरणा फाउंडेशन को दिव्यांग बच्चों के लिए कुर्सियां और स्मार्ट टीवी भेंट किया गया हरिद्वार। श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े के सचिव और श्री मन्सादेवी ट्रस्ट के अध्यक्ष महन्त रविन्द्र पुरी ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। दिव्यांगों की सेवा करना सबसे बड़े पुण्य का कार्य है। समाज में होने वाले दिव्यागों के प्रत्येक कार्यक्रमों में सबको शामिल होना चाहिए। वे आज अभिप्रेरणा फाउंडेशन में श्री मनसादेवी ट्रस्ट की ओर से उपहार देने के बाद एक समारोह में बतौर मुख्यअतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने नर सेवा को ही नारायण सेवा बताया। संतों का कार्य मानव मात्र की सेवा करना है। इस अवसर पर महंत स्वामी रविन्द्रपुरी महाराज ने दिव्यांग बच्चो के साथ बातें की और कुछ समय बिताया। श्री मन्सादेवी मंदिर ट्रस्ट की ओर से उन्होंने अभिप्रेरणा फाउंडेशन को दिव्यांग बच्चों के लिए 24 कुर्सियों का सेट और 42 इंच का स्मार्ट टीवी व् 51 हजार रूपये नकद उपहार स्वरूप प्रदान किया। अभिप्रेरणा फाउंडेशन के सचिव डॉ. दीपेश चंद्र प्रसाद ने उनका फूल माला पहनाकर और शॉल तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर ईशान, संचित, लवेश, अर्थव, उन्नति, आलिशा, सुनील, हार्दिक, शगुन, शशांक, आर्यन, गुल्लू, बिठाल, प्रिंस, मानव, हर्षित व पिंकी प्रसाद, प्रियंका शर्मा, चम्पा चैधरी, संतोष शर्मा, सोमना गुप्ता, बबली आदि स्टाफ उपस्थित था। Post navigation धूमधाम से मानाया गया विश्वकर्मा जयन्ती महोत्सव ज्ञान अर्जन के लिए प्रबल इच्छा व अखण्ड पुरुषार्थ ही एकमात्र कुंजीः आचार्य बालकृष्ण