-भगवान विश्वकर्मा ने सृष्टि का निर्माण करते समय पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दियाः महन्त रविन्द्र पुरी
हरिद्वार। कनखल सतीघाट स्थित प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा जयन्ती महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे मंदिर को फूल मालाओं और रंगीन गुब्बारों से सजाया गया। वैदिक विधि विधान के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई।
विश्वकर्मा जयन्ती के मुख्य यजमान मन्सा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े के सचिव महन्त रविन्द्र पुरी महाराज ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा एक महान शिल्पकार थे। उन्होंने भगवान ब्रह्मा जी के निर्देश पर पूरी सृष्टि का निर्माण किया था। वे दिव्य धरा धाम के महान शिल्पी थे। उन्होंने हमेशा मानव सेवा को ही आधार बनाया। मानव मात्र के कल्याण के लिए उन्होंने सृष्टि का निर्माण किया।
महन्त रविन्द्र पुरी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने सृष्टि का निर्माण करते समय पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दिया। इसलिए उन्होंने पृथ्वी की रचना करते हुए नदियों, झरनों और जंगलों की अत्यधिक रचना की। ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे। उन्होंने कहा कि प्रकृति में मानव की दखलनदाजी के कारण आज पर्यावरण में असंतुलन पैदा हो रहा है और नईकृनई समस्याएं उत्पन्न हो रही है। मानव को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें और गंगा समेत सभी नदियों के जल को प्रदूषित न करें, तभी हम पृथ्वी को विनाश से बचा सकते हैं। मानव द्वारा अंधाधुंध विकास के नाम पर प्रकृति का विनाश किया जा रहा है। इस अवसर पर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद धीमान, अनिल धीमान, भूपेन्द्र विश्वकर्मा, सुनील धीमान, नागेन्द्र विश्वकर्मा, पवन सिंह, प्रमोद धीमान, विशाल धीमान आदि ने मुख्य अतिथि महन्त रविन्द्र पुरी और विशिष्ट अतिथि पंडित प्रदीप शर्मा का फूलमालाओं से स्वागत किया।
भेल में धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा दिवस
हरिद्वार। हस्तशिल्प, उद्योग, अभियांत्रिकी तथा वास्तु के आराधघ््य भगवान विश्वकर्मा का जयन्ती दिवस बीएचईएल में परम्परागत रुप से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में भेल की दोनों इकाईयों हीप एवं सीएफएफपी के विभिन्न ब्लाकों तथा कार्यालयों में श्री विश्वकर्मा पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हीप इकाई के कार्यपालक निदेशक संजय गुलाटी तथा सीएफएफपी इकाई के कार्यपालक निदेशक जे पी सिंह ने विभिन्न पूजा स्थलों का भ्रमण किया तथा अनुष्ठान में प्रतिभागिता की।
संजय गुलाटी ने विश्वकर्मा जयन्ती के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे देश में मनाए जाने वाले सभी उत्सवों की तरह विश्वकर्मा पूजन भी हमें सुखए शांति एवं उन्न्नति की ओर प्रेरित करता है। संसार के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करने के लिए मनाया जाने वाला यह पर्व हमें शिक्षा देता है कि कर्म ही संसार की सबसे बडी पूजा है। उन्होंने कहा कि ष्कर्म सिद्धान्तष् को अपने जीवन में आत्मसात करके हम हर तरह की चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। जे पी सिंह ने भी सभी कर्मचारियों को विश्वकर्मा दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस पवित्र अवसर पर भेल हरिद्वार के सभी महाप्रबन्धकगण, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, यूनियन एसोसिएशन तथा फैडरेशन्स के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने अनुष्ठान पर्व पर अपनी उपस्थिति से आयोजन को सार्थक बनाया।




