नोएडा (हि.स.)। भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली विश्वविद्यालय में अंग्रेजी के प्रोफ़ेसर हनी बाबू के नोएडा के सेक्टर 78 स्थित हाइड पार्क सोसायटी स्थित आवास पर नोएडा पुलिस के सहयोग से छापा मारा। उनके आवास से तलाशी के दौरान कुछ कागजात और किताबें बरामद हुईं हैं जिसे पुलिस अपने साथ ले गई है। डीयू प्रोफेसर की मौजूदगी में हुई छापेमारी के दौरान बरामद माओवादी साहित्य को पुलिस ने जब्त कर लिया है। इसके अलावा अन्य कुछ चीजें भी पुलिस साथ ले गई है लेकिन इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। पूरे छापे के दौरान वीडियो रिकार्डिंग भी की गई है। छापेमारी में महाराष्ट्र पुलिस के डीसीपी क्राइम बच्चन सिंह, एसीपी शिवराज पंवार, साइबर एक्सपर्ट के साथ नोएडा पुलिस भी रही। गौतमबुद्धनगर के एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि इस पूरे मामले में पुणे पुलिस छापेमारी करने आई थी। इस मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वर्ष 2018 में भीमा कोरेगांव हिंसा में डीयू प्रोफेसर का नाम सामने आया था। उस समय इस मामले में नक्सलियों का हाथ होने की बात सामने आई थी। हिन्दुस्थान समाचार Share on FacebookPost on XFollow usSave Post navigation भारत को पहला राफेल 8 अक्टूबर को मिलेगा, रक्षा मंत्री खुद लेने जाएंगे फ्रांस यूएनएचआरसी में भारत ने पाकिस्तान को किया बेनकाब, पड़ोसी देश को बताया आतंक का उदगम स्थल