देहरादून। चंपावत के बाद अब भाजपा ने पिथौरागढ़ में भी जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी बदल दिया है। पिथौरागढ़ में दीपिका बोरा को अब प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि पहले वहां नेहा बोरा को उम्मीदवार घोषित किया गया था।
बताया गया कि नेहा बोरा के नाम को लेकर वहां पार्टी में उठे विरोध के सुर के बाद नेतृत्व को यह कदम उठाना पड़ा। ऐसी ही स्थिति में भाजपा पहले चंपावत में भी जिपं अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी बदल चुकी है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी की ओर से पिथौरागढ़ जिपं अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी बदले जाने की घोषणा की गई। इसके अलावा पार्टी ने चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भी प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वहां योंगेंद्र सेमवाल को प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के दो ब्लाॅक प्रमुखों के प्रत्याशी भी घोषित कर दिए गए हैं। इनमें क्षेत्र पंचायत मुनस्यारी के लिए कोमली देवी और विण के लिए बबीता थापा को प्रत्याशी बनाया गया है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *