देहरादून। देहरादून जिला पंचायत के लिए उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी के समर्थित प्रत्याशी श्याम सिंह पुण्डीर (दीपक पुण्डीर) निर्विरोध निर्वाचित हुए।    पुंडीर के उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर मसूरी विधायक गणेश जोशी ने अपनी शुभकामनाऐं प्रेषित की।
        दोपहर बाद नामांकन पूर्ण होने के बाद जिलाधिकारी सी रविशंकर ने उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी श्याम सिंह पुण्डीर को र्निविरोध निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुण्डीर, जिला पंचायत सदस्य मधु चैहान, लक्ष्मण सिंह रावत, राहुल रावत, अनुराग सिंह आदि उपस्थित रहे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *