देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा के दस नेताओं को बड़ा तोहफा दिया है। इन सभी को विभिन्न विभागों का दायित्वधारी बनाया गया है। मंगलवार को इसका शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। राजीव सिंह उत्तराखंड राज्य बीज एवं जैविक उत्पाद प्रमाणीकरण संस्था के अध्यक्ष बनाए गए। विश्वास डाबर को उत्तराखंड आवास-विकास परिषद के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बहादुर सिंह बिष्ट को उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया। अतर सिंह असवाल को सिंचाई सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है। अतर सिंह तोमर को सिंचाई सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है। शोभा राम प्रजापति को माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। फाकीर राम टम्टा को समाज कल्याण योजना अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खेम पाल सिंह को पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है। करन सिंह बोहरा को उत्तराखंड वन पंचायत सलाहकार परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है। सुशील चैहान को जैविक उत्पाद परिषद के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *