उत्तरकाशी। केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक व राज्य मंत्री धन सिंह रावत द्वारा उत्तरकाशी में पौराणिक माघ मेले का शुभारम्भ सयुंक्त रूप से किया गया। 9 दिनों तक चलने वाले इस पौराणिक व धार्मिक माघ मेले का आयोजन प्रतिवर्ष जिला पंचायत विभाग करता है। मकर संक्रांति के अवसर पर इस मेले में स्थानीय गावों के दर्जनों देवी देवताओं की डोली सुबह सुबह गंगा स्नान के बाद मेले प्रांगण में आती है। इस दौरान हजारों की संख्या में ग्रामीण व स्थानीय लोग मेले में देवी देवताओं की डोली के साथ ढोल नगाड़ों के साथ नृत्य करते हैं।
मेले का उद्घाटन धार्मिक रूप से कंदर देवता व हरि महाराज जी की डोली करती है। उसके बाद मुख्य अतिथि मेले का शुुभारम्भ करते हैं। माघ मेले का शुभारंभ देवी देवताओं की डोली के बाद मुख्य अतिथियों ने किया। मेले में गंगा विचार मंच व नमामि गंगे व नेहरू युवा केन्द्र की तरफ से गंगा स्वच्छता के लिए स्टाल लगाया गया व जनता को जागरुक करने के लिए गंगा स्वच्छता पर लघु फिल्में व गाने के साथ पम्फलेट बांटे गए। मेले में दर्जनों सरकारी विभागों ने सरकार की योजनाओं से सम्बंधित प्रदर्शनी लगाई है। कार्यक्रम में गंगोत्री के विधायक गोपाल सिंह रावत, यमुनोत्री के विधायक केदार सिंह रावत, बीजेपी जिलाध्यक्ष रमेश चैहान, गढ़वाल मंडल विकास निगम के डायरेक्टर लोकेन्द्र सिंह बिष्ट सहित कई्र लोग उपस्थित रहे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *