देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प0 गोविन्द वल्लभ पंत की 132वीं जयन्ती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा भारत रत्न प0 गोविन्द वल्लभ पंत प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, कुशल राजनेता व विधिवेता थे। हिन्दी को राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं भारत के गृहमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर उन्होंने देश की सेवा की, उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संघर्ष में अहम योगदान दिया। Share on FacebookPost on XFollow usSave Post navigation उत्तराखण्ड में होगी फिल्म ‘‘युद्धवीर- द वारियर्स’’ की शूटिंग सीज फायर ट्रस्ट देहरादून में अपना पहला पेन मैनेजमेंट सेण्टर खोलेगा