उत्तराखंड

उत्तराखण्ड में होगी फिल्म ‘‘युद्धवीर- द वारियर्स’’ की शूटिंग

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में रॉयल राजपूत फिल्म प्रोड्यूसन के फिल्म निर्माता प्रमोद तंवर ने भेंट की। उन्होंने कहा कि 30 सितम्बर से उत्तराखण्ड के विभिन्न स्थानों पर हिन्दी फिल्म ‘‘युद्धवीर- द वारियर्स’’ की शूटिंग की जायेगी। यह फिल्म शहीदों व उनके परिवारों पर आधारित है। इस फिल्म के निर्देशक अरविन्द स्वामी व मुख्य कलाकार प्रशान्त गगोडिया व राजेश मालगुड़ी हैं।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा फिल्म निर्माताओं की सुविधा दृष्टिगत आकर्षक फिल्म नीति लागू की गई है। फिल्मों की शूटिंग की अनुमति के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के अन्तर्गत उत्तराखण्ड को ‘‘मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट’ व ‘स्पेशियल मेंशन सेर्टिफिकेट फॉर फिल्म फ्रेंडली स्टेट’’ से नवाजा जा चुका है। इस अवसर पर संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद् के उपाध्यक्ष घनानन्द भी उपस्थित थे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *