देहरादून। भाजपा नेतृत्व ने एक बार फिर पुष्कर सिंह धामी पर भरोसा जताया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के लिए धामी के नाम पर मुहर लग गई है। केंद्रीय मंत्री तथा प्रदेश में पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के लिए पुष्कर सिंह धामी के नाम का ऐलान किया। भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय कार्यालय में आज आयोजित विधायक दल की बैठक में पुष्कर के धामी के नाम का ऐलान किया गया।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा दल की बैठक के बाद सीएम के नाम का ऐलान किया। राजनैतिक सूत्रों की बात मानें तो नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री 24 या 26 मार्च को पद एवं गोपनियता की शपथ ले सकते हैं। साथ ही, कैबिनेट मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जा सकती है।  

उत्तराखंड की पांचवी विधानसभा को 11वें दिन के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री मिल गया है। नई दिल्ली से सोमवार दोपहर ऑब्जर्वर मीनाक्षी लेखी के साथ पहुंचे राजनाथ सिंह ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में सांसदों और विधायकों के बीच उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा की। बैठक  के बाद सिंह ने सीएम के नाम का ऐलान किया है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *