देहरादून। विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। भाजपा के 47 विधायकों के समर्थन पत्र के साथ पुष्कर सिंह धामी ने पूरे लाव लश्कर के साथ राजभवन में सरकार बनाने का दावा पेश किया। 23 मार्च को परेड ग्राउंड में पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे।
इस अवसर पर केंद्रीय सह पर्यवेक्षक मीनाक्षी लेखी, पूर्व केंद्र मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व मंत्री रेखा आर्य, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम सहित कई विधायक मौजूद रहे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed