देहरादून/चंपावत। पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान चंपावत में शराब पीकर आने वाले जीआईसी रोसाल के शिक्षक केशव राम की संदिध परिस्थितयों में मौत हो गई। मृतक को जीआईसी सैलानीगोठ में पीठासीन अधिकारी बनाया गया था। डीएम ने उसे ड्यूटी से हटाकर सीईओ को कार्रवाई के निर्देश दिये थे। हालत बिगड़ने पर शिक्षक को सीएचसी लोहाघाट में भर्ती किया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर अल्मोड़ा के ताकुला ब्लॉक पोलिंग स्टेशन पर फायरिंग करने के आरोपी पुलिस कर्मी को एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के आदेश पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा के ताकुला के पोलिंग बूथ पर प्रयाग दत्त नाम के पुलिस कर्मी ने चुनाव से एक रात पहले नशे में सरकारी बंदूक से बूथ जाते समय रास्ते में फायर किया था। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। आरोपी पुलिस कर्मी के कार्य व आचरण की जांच की जा रही है। साथ ही बूथ पर चुनाव ड्यूटी हेतु दूसरे पुलिस कर्मी की नियुक्ति कर दी गई है। Post navigation आठ भट्टियां की नष्ट, शराब बनाने के उपकरण जब्त भीतरघाती खुद तय कर लें कि पार्टी में रहना है या नहींः अजय भट्ट