जम्मू (हि.स.)। आतंकवादियों की पनाहगाह के लिए कुख्यात पाकिस्तान अपनी कायराना हरकतों से बाज नहीं आ रहा। पाकिस्तान ने शनिवार को जम्मू कश्मीर के पूंछ और राजौरी जिलों में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार दागे। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। कहा जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने हाजीपुर सेक्टर में पाकिस्तान के दो सैनिकों को ढेर कर दिया है। मगर इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। पाकिस्तान सुबह पूंछ जिले के बालाकोट और मेंढर सेक्टर के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी करते हुए मोर्टार दागे। पाकिस्तान की सेना ने हाजीपुर सेक्टर में भी संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलाबारी की है। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के दो जवानों के मारे जाने की सूचना है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। खबर लिखे जाने तक दोनों ओर से रुक-रुककर गोलीबारी जारी थी। हिन्दुस्थान समाचार Share on FacebookPost on XFollow usSave Post navigation देश को एक सूत्र में बांधने का हिंदी ही कर सकती है : अमित शाह हिन्दू सेना ने बाबर रोड के बोर्ड पर पोती काली स्याही