कोटद्वार। पहाड़ी क्षेत्रों से नियमित कॉलेज आने वाली छात्राएं परिवहन निगम की बस से ही कोटद्वार महाविद्यालय पहुंचती हैं। लेकिन छात्राओं ने परिवहन निगम की बसों के परिचालकों पर दबंगई का आरोप लगाया है। साथ ही छात्राओं का आरोप है कि उन पर फब्तियां कसते हैं। वहीं परिवहन निगम के परिचालकों द्वारा उन्हें कहा जाता है कि तुम फ्री में आते हो, इसलिए बस में नहीं बैठाया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार, कोटद्वार महाविद्यालय में पढ़ने वाली पहाड़ी क्षेत्रों की छात्राएं रोजाना की तरह कोटद्वार डिपो से चलने वाली कोटद्वार-लैंसडौन बस में सवार हुई। तभी बस के परिचालक ने उन छात्राओं को ये कहकर नीचे उतार दिया कि तुम फ्री में आती-जाती हो और बस में अभी जगह नहीं है। जबकि छात्राओं के पास कोटद्वार डिपो कार्यालय से बना हुआ पास था। पीड़ित छात्राओं ने मामले की शिकायत उत्तराखंड परिवहन निगम के कोटद्वार डिपो के एआरएम टीकाराम आदित्य से की है। छात्राओं का आरोप है कि परिचालक कई मर्तबा ऐसा कह चुका है कि बस फ्री सेवा के लिए नहीं है, जबकि उन्होंने यात्रा के लिए पास बनाया हुआ है। छात्राओं का कहना है कि दुगड्डा-धुमाकोट मार्ग पर भी परिचालक उन्हें बस में नहीं बैठने देते. छात्राओं ने आरोपी परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *