काशीपुर। उधमसिंहनगर में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला काशीपुर का है। जहां विपरीत दिशा से आ रहे टैम्पो ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनका हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।
मृतक अंकित यूपी के मुरादाबाद के फसियापुरा गांव का रहने वाला है और काशीपुर में अपने दोस्त राजपाल के साथ राजमिस्त्री का काम करता था। अंकित के पिता की एक साल पहले मृत्यु हो चुकी है। जिस कारण घर के भरण-पोषण का जिम्मा उसके कंधे पर आ गई थी। बीते सोमवार को अंकित अपने राजमिस्त्री दोस्त के साथ बाइक से मजदूरी करने जा रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रहे टैम्पो ने दोनों बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अंकित की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस की मदद से दोनों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती किया गया। जहां घायल राजपाल का उपचार चल रहा है। वहीं, अंकित की मौत की खबर सुनकर परिजन भी राजकीय चिकित्सालय पहुंचे. वहीं घटना के बाद मृतक के घर में मातम छाया हुआ है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *