नई दिल्ली (हि.स.)। नौसेना अध्यक्ष एडमिरल करमवीर सिंह सोमवार से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के पांच दिवसीय दौरे पर जाएंगे। यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के साथ भारत के रक्षा संबंधों को और मजबूती देना है। इस यात्रा से मौजूदा समुद्री सहयोग पहलों को मजबूत बनाने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के साथ सहयोग के नए रास्तों का पता लगाया जाएगा। यात्रा के दौरान, एडमिरल करमवीर सिंह ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में वहां के नौसेना अध्यक्षों के साथ-साथ अन्य वरिष्ठ रक्षा और सरकारी अधिकारियों के साथ भी बातचीत करेंगे। भारतीय नौसेना और रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (आईओएनएस) में साझेदार हैं, जो 2008 में भारतीय नौसेना द्वारा परिकल्पित एक समुद्री सहयोग निर्माण है। दोनों नौसेनाएं सूचनाओं को साझा करने और पारस्परिकता पर आईओएनएस कार्य समूह के लिए सह-अध्यक्ष भी हैं, जिसकी उद्घाटन बैठक की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया ने जून 2019 में की थी। न्यूजीलैंड की यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ाना है। न्यूजीलैंड के साथ भारत के रक्षा संबंध पहले विश्व युद्ध के समय से हैं। दोनों देशों के बीच नौसैनिक सहयोग गतिविधियों में युद्धपोतों द्वारा मध्यवर्ती बंदरगाहों में ठहरना, मार्ग अभ्यास का संचालन और विभिन्न रक्षा संस्थानों में आयोजित पाठ्यक्रमों में भागीदारी शामिल है। न्यूजीलैंड भारतीय नौसेना द्वारा संचालित मिलान गतिविधियों में नियमित भागीदार भी रहा है। हिन्दुस्थान समाचार Share on FacebookPost on XFollow usSave Post navigation कश्मीर घाटी में शुक्रवार को लगाए गए प्रतिबंध हटे बांग्लाभाषियों को देश निकाला दे रही केंद्र सरकार : तृणमूल कांग्रेस