नैनीताल। नैनीताल जनपद अब रेड जोन से बाहर हो गया है। इस आशय का आदेश जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज जारी किया। जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए केन्द्र सरकार की गाइडलाइन व उत्तराखण्ड शासन के निर्देशानुसार जोन निर्धारण की व्यवस्था को समाप्त करते हुए जनपद नैनीताल को रेड जोन से हटा दिया गया है। अब जनपद में बाजार प्रातः 07 बजे से सायं 07 बजे तक खोला जाएगा तथा जनपद में सभी प्रकार का पब्लिक ट्रान्सपोर्ट गाइडलाइन के प्रतिबन्धों के अनुसार 50 प्रतिशत सवारी के साथ अनुमन्य होगा। जनपद नैनीताल में होटल, रेस्टोरेंट तथा धार्मिक स्थल खोल दिए गए हैं। सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजेशन अनिवार्य रूप से किया जायेगा। सभी स्टाफ व ग्राहक को भी मास्क लगाना जरूरी होगा। जनपद में जिम, बार, सिनेमाहाल, कोचिंग सेन्टर, मनोरंजन पार्क, विद्यालय एवं शैक्षणिक संस्था पूर्णतया बन्द रहेंगे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *