देहरादून। हरिद्वार में तड़के एक ट्रैक्टर-ट्रॉली दो ग्रामीणों समेत गंगनहर में जा गिरी। घटना ऋषिकुल क्षेत्र की है। पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। लेकिन दोनों युवको का कुछ पता नही लग पाया।
मिली जानकारी के अनुसार, लक्सर क्षेत्र के भिकमपुर गांव निवासी नफीस और यूनुस ट्रैक्टर ट्राली में भूसा लेकर हरिद्वार के ऋषिकुल गए थे। उनके साथी इकबाल और मुस्तकीम भी ट्राली पर सवार थे। राजीव नगर में शिव घाट के पास रास्ते में एक ऑटो खड़ा था। नफीस और युनुस नीचे उतर कर आगे रास्ता देखने चले गए। भूसे के ऊपर इकबाल व मुस्तकीम सो रहे थे। अचानक ढलान से ट्रैक्टर-ट्राली उतरकर सीधी गंगनहर में गिर गई। पुलिस के अनुसार नफीस और यूनुस वापस लौटे तो दोनों युवकों समेत ट्राली गंगनहर में गिर चुकी थी। पुलिस ने क्रेन मंगाई जिससे ट्रॉली को बाहर निकलने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों युवकों का  तक कुछ पता नहीं लग पाया है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *