ऋषिकेश। बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति गोवित्रिकर ऋषिकेश में हैं। उन्होंने बताया कि वे अभिनय के साथ-साथ योग और ध्यान पर भी काम कर रही हैं। अदिति ने ऋषिकेश की खूबसूरती को देखते हुए यहां पर फिल्म की शूटिंग की इच्छा जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही यहां पर वे शूटिंग के लिए भी आएंगी। अदिति ने बताया कि उनके प्रोफेशन में मानसिक तनाव अधिक होता है जिसकी वजह से कलाकारों को काफी परेशानी भी झेलनी पड़ती है, लेकिन तनाव से निजाद पाने के लिए योग और ध्यान एक बेहतर साधन है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ और तनाव मुक्त रहने के लिए भी योग जरूरी है। अदिति ऋषिकेश की खूबसूरती को देख हुए मंत्रमुग्ध हो गईं। उन्होंने ऋषिकेश की तारीफ करते हुए कहा कि यह शहर पहाड़ों से चारों तरफ से घिरा हुआ है जो ऋषिकेश को बेहद खूबसूरत बनाता है। उन्होंने कहा कि गंगा का आशीर्वाद ही है जो उनको यहां आने का मौका मिला। अदिति गोवित्रिकर ने अपने अभी तक के करियर में छोटे और बड़े पर्दे पर काम किया है। अदिति ने अदनान सामी के साथ एक एलबम कभी तो नजर मिलाओ में काम किया। इसके अलावा सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार की फिल्म दे दनादन में भी काम किया। अदिति ने कई मराठी फिल्मों और धारावाहिकों में भी कार्य किया है। उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में वे एक वेब सीरीज में भी काम रही हैं, जिसकी शूटिंग कर वे वापस लौटी हैं। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष एक हिंदी फिल्म आ रही है। जिसका नाम है कोई जाने न जिसमें आमिर खान, कुणाल कपूर के साथ वे काम कर रही हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed