देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की जयंती पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने हमेशा समानता के लिए संघर्ष किया। मानवाधिकार आंदोलन एवं संविधान निर्माण में उनकी अहम भूमिका रही। बाबा साहेब ने अपना जीवन समाज से छूआछूत व अस्पृश्यता को दूर करने के लिए समर्पित किया था। उन्होंने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समानता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। बाबा साहेब ने देश को वह संविधान दिया जिसने हमें एकसूत्र में बांधा। बाबा साहेब ने दलित व पिछड़े वर्गों में आत्मसम्मान की भावना का संचार कर उन्हें देश की मुख्यधारा से जोड़ा।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *