-कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दिये संकेत
देहरादून। कोरोना वायरस से बचने के लिए केंद्र सरकार ने तीन मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर दी है। तीन मई तक लॉकडाउन बढ़ने की घोषणा होने के बाद उत्तराखंड सरकार भी एक्टिव हो गई है। सूबे के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ बैठक की। जिसके बाद उम्मीद की जा रही है लॉकडाउन 2.0 में उत्तराखंड के नौ जिलों में कुछ छूट दी जा सकती है। हालांकि, इस पर फैसला केंद्र सरकार की तरफ से गाइड लाइन आने के बाद ही किया जाएगा।
केंद्र सरकार ने लॉकडाउन तीन मई तक जो बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस दौरान मंत्री कौशिक ने बताया कि उनकी इस बारे में मुख्यमंत्री से बात हुई थी। मंत्री कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री ने तीन मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है। 30 अप्रैल के बाद किन राज्यों को लॉकडाउन के दौरान छूट देनी है, इसकी गाइडलाइन बुधवार तक केंद्र सरकार राज्यों को दे देगी। उत्तराखंड सरकार भी उसी गाइड लाइन को फॉलो करेगी। मंत्री कौशिक ने बताया कि उत्तराखंड के चार जिलों को छोड़ दे तो बाकी के जिले कोरोना से प्रभावित नहीं है। उन जिलों को कैसे खोल सकते हंै इस पर पहले भी चर्चा हुई है। आगे की बैठकों में भी उस पर विचार विमर्श किया जाएगा। अगर इन नौ जिलों को खोल दिया जाएगा तो अच्छा रहेगा। मंत्री कौशिक ने कहा कि इन नौ जिलों को तय समय के लिया खोला जा सकता है। बाहर से किसी भी व्यक्ति की जिलों में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि, इन सब पर विचार केंद्र सरकार की गाइड लाइन के बाद ही किया जाएगा।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *