नई दिल्ली (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज की। सचिव पद पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के आशीष लाम्बा विजयी हुए हैं। डूसू के चारों पदों के लिए गुरुवार को छिटपुट हिंसा के बीच 39.9 फीसदी मतदान हुआ था। शुक्रवार को घोषित परिणामें के अनुसार अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के अक्षित दहिया को कुल 29685 वोट मिले। एनएसयूआई के चेतन त्यागी को 10646 वोट मिले। तीसरे स्थान पर आइसा की दामिनी केन को 5886 वोट मिले, जबकि 5495 छात्रों ने नोटा का प्रयोग किया। उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के प्रदीप तंवर को कुल 19,858 वोट मिले। आइसा के आफताब आलम 8217 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि एनएसयूआई के अंकित भारती को 7284 वोट मिले। 7879 छात्रों ने नोटा का बटन दबाया। सचिव पद पर एनएसयूआई के आशीष लाम्बा को 20,934 वोट मिले। एबीवीपी के योगित राठी 18,881 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। 6570 छात्रों ने नोटा का विकल्प चुना। संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी की शिवांगी खरवाल ने 17,234 वोटों के साथ जीत दर्ज की। एनएसयूआई के अभिषेक चपराना को 14,320 वोट प्राप्त हुए, जबकि 7695 छात्रों ने नोटा को चुना। हिन्दुस्थान समाचार Share on FacebookPost on XFollow usSave Post navigation किश्तवाड़ में पीडीपी नेता के अंगरक्षक की आतंकियों ने छीनी राइफल, कर्फ्यू लगा इमरान ने अमेरिका की मदद से जिहादियों को तैयार करने की बात कबूली