देहरादून। फॉरच्यूनर की गौरवशाली यात्रा के दस वर्ष पूरे होने पर टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने आज एक शानदार नई फॉरच्यूनर टीआरडी ‘सेलीब्रेट्री एडिशन’ पेश करने की घोषणा की। यह भारतीय वाहन बाजार में सबसे सम्मानित एसयूवी में से एक काउबर स्टाइलिश रूपांतर है। अपने पूर्ववर्तियों की सफलता पर आगे बढ़ते हुए यह पेशकश त्यौहारों के मौसम से ठीक पहले की गई है। इसका डीजल रूपांतर पर्ल व्हाइट में उपलब्ध है और यह ऐटीट्यूट ब्लैकडुअलटोन एक्सटीरियर में उपलब्ध है।
 नया रूपांतर अपने खास स्टाइल और कैरेक्टर से उपभोक्ताओं की कल्पनाशीलता को कैद करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस ऑफ रोडिंग और सिटी ड्राइविंग- दोनों के लिए पसंद किया जाता है। दूसरी ओर, सड़क पर अपनी आकर्षक और प्रभावशाली उपस्थिति, वाहन के शानदार स्थायित्व के अलावा इसमें सवारी का भी जोरदार आराम है। अपनी इन सारी विशेषताओं के कारण यह देश में एसयूवी स्वामियों की निर्विवाद पसंद है। इसकी कीमत 33,85,000 रुपए (दिल्ली के शोरूम में) है। फॉरच्यूनर टीआरडी को टोयोटा रेसिंग डेवलपमेंट (टीआरडी) द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है और टोयोटा के वर्षों पुराने क्यूडीआर यानी क्वालिटी (गुणवत्ता) ड्यूरेबिलिटी (मजबूतीध्स्थायित्व) और रीलायबिलिटी (विश्वसनीयता) वादे के अनुसार नवीनतम फॉरच्यूनर सिर्फ अपने नए डुअल टोन लुक और स्टाइलिश इंटीरियर से सिर्फ ज्यादा कूल और ट्रेन्डी हुआ है जबकि अपनी श्रेणी की सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा खासियतों और ऑन रोड शक्ति को कायम रखे हुए है। पेशकश के मौके पर अपने विचार रखते हुए टोयोटा किर्लोस्कर मोटर प्राइवेट लिमिटेड के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर एन राजा ने कहा, 2009  में पेश किए जाने के बाद से ही फॉरच्यूनर एसयूवी वर्ग में प्रभावी रहा है और आज इस प्रमुख मॉडल को देशभर में भारतीयों के लिए ‘पसंदीदा एसयूवी’ के रूप में उभरना और इसके निर्विवाद नेतृत्व का एक गौरवशाली दशक पूरा होते हुए देखना सुखद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *