उत्तराखंड

हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दीं

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि हिन्दी हमारे सम्मान और स्वाभिमान की भाषा है। आज वैश्विक स्तर पर हिन्दी की स्वीकार्यता बढ़ी है। हिन्दी विश्व में करोड़ों लोगों तक पहुंच रखने वाली भाषा है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने युवाओं से हिन्दी भाषा के सरंक्षण एवं सवर्द्धन में सहभागी बनने की अपेक्षा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृ भाषा ही हमें अपनी संस्कृति से जोडने में मददगार होती है। उन्होंने हिन्दी भाषा के  लिये समेकित प्रयासों की भी जरूरत बतायी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *