देहरादून। भाजपा ने देहरादून में हुए जहरीली शराब प्रकरण जिसमें 6 व्यक्तियों की मृत्यु होने के साथ अन्य कई बीमार हैं को बेहद दुखद व गम्भीर बताते हुए कहा है कि पार्टी सरकार द्वारा उठाए जा रहे सख्त कदमों में उसके साथ है और कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा।
   भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ देवेंद्र भसीन ने कहा कि देहरादून में जहरीली शराब पीने से छः व्यक्तियों की मौत व अन्य के बीमार होने की घटना बेहद दुखद व गम्भीर है। मृतकों व उनके परिवारों के प्रति पार्टी की संवेदनाएँ हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा इस मामले में उठाए जा रहे सख्त कदमों के साथ है और पार्टी मानती है कि इसमें कोई भी दोषी नहीं बख्शा जाएगा चाहे वह किसी भी पृष्ठभूमि का हो। इस घटना को लेकर पुलिस व आबकारी विभाग के अधिकारियों का निलम्बन सही कदम है और जाँच में जो लोग भी दोषी पाए जाएँगे उनके विरुद्ध कानून अपनी कार्यवाही करेगा। डॉ भसीन ने कांग्रेस के आरोपों को नकारते हुए कहा कि बेहतर होगा कि कांग्रेस नेता लाशों पर राजनीति न करें। कांग्रेस नेता कोई बयान देने से पहले यदि राज्य में अपनी पार्टी की सरकार के कारनामों,कांग्रेस नेताओं के शराब तंत्र के साथ संबंधों व उन्हें संरक्षण व प्रोत्साहन देने पर नजर डाल लें तो उचित होगा।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed