हल्द्वानी। वाहन चोरों ने एक दिन में अलग-अलग स्थानों से चार बाइकों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व वाहन चोरों ने अलग-अलग स्थानों में खड़ी चार बाइकों पर हाथ साफ कर लिया। यहां के इन्द्रानगर में रहने वाले मोहम्मद निहाल पुत्र इरफान की बाइक संख्या यूके 04एक्स-3820, लाइन नंबर 18 निवासी मुखतियार अहमद पुत्र मुश्ताक अहमद की बाइक संख्या यूके 04यू-8401, लाइन नंबर 17 निवासी मोहम्मद फैज पुत्र इलियाज अहमद की बाइक संख्या यूके 04 यू-1089 व लाइन नंबर 9 आजाद नगर निवासी मोनिश पुत्र महबूब हुसैन की बाइक संख्या यूके 04एस-8856 पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। एक साथ चार बाइकें चोरी होने की घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। पीडितों ने बाइकों की काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर उन्होंने पुलिस को तहरीर सौंपी। पीड़ितों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बाइकों को जल्द बरामद कर लिया जायेगा।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *