उत्तराखंड

कोटद्वार में युवक की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

कोटद्वार। कोतवाली के सतीचैड में बीती देर रात एक 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का नाम मनोज उर्फ चामू बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार सुबह आसपास के लोगों द्वारा एक युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सर कुचले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस घटना की विवेचना कर रही है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया युवक की सर कुचलने के कारण मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा। अभी तक परिजनों की ओर से कोतवाली में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। इस मामले में पुलिस आसपास के लोगों से भी गहन पूछताछ कर रही है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *