हजारों की स्मैक के साथ एक शातिर गिरफ्तार
देहरादून। नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने 8.1 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 1 शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा जनपद मे अवैध नशे/तस्करांे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए थाना नेहरू काॅलोनी पुलिस टीम के द्वारा एक आरोपी को 8.1 ग्राम स्मैक के साथ  कुंज विहार गेट के पास हरिद्वार बाईपास रोड से दौराने चैकिंग गिरफ्तार किया गया। जिसके द्वारा प्रारंभिक पूछताछ में  बताया कि बरामद स्मैक को बरेली से विवेक नाम के व्यक्ति से खरीदा था, जिसे वह स्वयं भी  पीता है और स्कूल/काॅलेज के छात्रों को ऊंचे दामों पर  बेचता है।  आरोपी को बुधवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आरोपी की पहचान रिंकू कश्यप निवासी निकट केयर मैटरनिटी हाॅस्पिटल, टी- स्टेट बंजारावाला, थाना पटेलनगर के रूप में हुई। बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब 40,000 रुपये बताई जा रही है।
चार पेटी अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा
देहरादून। रायपुर थाना पुलिस ने चार पेटी अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना रायपुर पुलिस द्वारा दौराने चेकिंग सुन्दरवाला रोड से एक वाहन यूके 07 डीके-2234 को चेकिंग के लिए रोका तो वाहन में तीन व्यत्ति सवार थे, जिनसे नाम पता पूछने पर उनके द्वारा अपना नाम मुकेश सिंह, आलम सिंह और इतवार सिंह सभी निवासीगण सरोना रायपुर  बताया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमे से  4 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि वह उक्त शराब को आगामी ग्राम पंचायत चुनाव के लिए ले जा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ थाना रायपुर में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *