चमोली। देवभूमि में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। गोपेश्वर और चमोली के बीच स्थित कोठियालसैंण में एक घर की छत पर पॉलीथिन में लिपटा हुआ नवजात शिशु मिला है।

भवन स्वामी और स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी चमोली थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 की मदद से नवजात शिशु को जिला अस्पताल गोपेश्वर भेजा, जहां शिशु की हालत स्थिर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कोठियालसैंण कस्बे में एक तीन मंजिला इमारत है। इमारत की छत पर सुबह नौ बजे भवन स्वामी ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी। भवन स्वामी छत पर गए तो देखा कि वहां पॉलीथिन में लिपटा हुआ एक नवजात शिशु पड़ा हुआ था। उन्होंने आस-पड़ोस के लोगों के साथ पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी। पुलिस ने तत्काल बच्चे को 108 की मदद से जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया, जहां उसका चेकअप किया गया। जिला अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मानक सक्सेना ने बच्चे को ऑब्जर्वेशन में रखा है। शिशु की हालत सामान्य है और वो पूरी तरह स्वस्थ है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *