देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार को 18 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, जबकि इस दौरान एक कोरोना संक्रमित की मौत भी हुई। पिछले 24 घंटे के दौरान 54 लोग स्वस्थ हुए प्रदेश में वर्तमान में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 342 हो गई है। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342606 हो गई है। इनमें से 328844 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7371 लोगों की जान जा चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को 18417 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। चंपावत, पौड़ी और टिहरी जिले में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, अल्मोड़ा, हरिद्वार, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और ऊधमसिंह नगर में एक-एक, बागेश्वर में तीन, चमोली, नैनीताल और उत्तरकाशी में दो-दो व देहरादून में चार संक्रमित मरीज सामने आए हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed