ग्वालियर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गोरखपुर से सांसद और भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार रवि किशन रविवार की शाम उस वक्त बाल-बाल बच गए, जब मध्य प्रदेश के ग्वालियर में उनके विमान में उड़ान भरने के बाद खराबी आ गई। यह खराबी अचानक इंजन में आई, जिसके बाद विमान हवा में लहराने लगा। उसके बाद विमान को वापस उतार लिया गया। उन्हें अब दूसरे विमान से दिल्ली भेजने की तैयारी की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार Share on FacebookPost on XFollow usSave Post navigation लाहौर बिना हिन्दुस्तान अधूरा हैः इन्द्रेश असम : हिंदू बहुल गांव के डेढ़ हजार लोगों का नाम एनआरसी से बाहर, लोग परेशान