देहरादून। वन सुरक्षा दल कालसी की टीम ने गोह (मॉनीटर लिजार्ड) के शिकार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में वन विभाग की टीम ने मुकदमा दर्ज कर दिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। वन सुरक्षा दल कालसी को मुखबिर ने सूचना दी कि चोहडपुर रेंज के अंतर्गत कैंचीवाला में एक व्यक्ति ने गोह का शिकार किया है। जिस पर वन विभाग की टीम ने वन सुरक्षा दल के रेंज अधिकारी कुलदीप सिंह पंवार के नेतृत्व में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कैंचीवाला गांव में किराये की दुकान पर रह रहे एक व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दुकान पर एक थैले में गोह का शिकार मिला। जिस पर वन विभाग की टीम ने आरोपी भगवानदास पुत्र जयपाल निवासी शक्ति विहार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ वन विभाग की टीम ने मुकदमा दर्ज कर दिया है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि उक्त जानवर को मारकर वह उसका तेल निकालने की तैयारी कर रहा था। लेकिन वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ लिया। रेंज अधिकारी कुलदीप सिंह पंवार ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। वन विभाग की टीम में वन दरोगा ओमप्रकाश, जातीराम, दीपक उनियाल और वन आरक्षी मनोज कुमार शामिल रहे। Post navigation स्मार्ट राशन कार्ड बनाने के लिए होंगे टेंडर, प्रथम चरण में करीब दस हजार राशन कार्ड का नवीनीकरण कर स्मार्ट बनाए जाएंगे गोल्डन कार्ड धारकों को मिलेंगी सभी सुविधाएं, निजी अस्पताल में करवा पाएंगे इलाज