देहरादून। उत्तराखंड में गोल्डन कार्ड धारकों की सुविधाओं को देखते हुए अस्पतालों को ही मरीजों के मेडिकल टेस्ट करने के लिए अनुबंध किया गया है। ऐसे में किसी टेस्ट की सुविधा न होने पर भी अस्पताल को ही मरीज के लिए मेडिकल जांच की व्यवस्था करनी होगी। इसके लिए निजी अस्पतालों को आउट सोर्स करने को अधिकृत किया गया है। अटल आयुष्मान योजना के तहत अब मरीजों को मेडिकल जांच में भी खास सहूलियत दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत अस्पतालों के पास मेडिकल जांच की सुविधा न होने के बावजूद भी उन्हें मरीजों को मेडिकल जांच कराने के लिए बाध्यकारी बनाया गया है, यानि निजी अस्पतालों को ही मेडिकल टेस्ट के लिए मरीजों को आउट सोर्स के जरिए सुविधा देनी होगी। अब तक तमाम निजी अस्पताल मेडिकल टेस्ट की सुविधा न होने की बात कहकर मरीजों से अपना पल्ला झाड़ देते थे। लेकिन अब निजी अस्पताल मरीजों को मेडिकल जांच के लिए मना नहीं कर सकेंगे और सुविधा न होने के बाद भी उन्हें आउट सोर्स कर मेडिकल टेस्ट के लिए प्रबंध करना होगा। दरअसल अस्पतालों को अधिकृत किया गया है कि वह मेडिकल टेस्ट के लिए निजी पैथोलॉजी लैब को हायर कर सकते हैं और इसके बाद उन्हें आउट सोर्स कर मरीजों को अस्पताल में ही सुविधा दे सकते हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *