देहरादून। कोरोना वारियर्स के रूप में पीआरडी जवान भी जमकर भागीदार निभा रहे हैं। सूबे के हर जिले में पीआरडी जवानों कोविट-19 के विरूद्ध लड़ने के लिय उतारा गया है।  अकेले टिहरी जिले में 48 पीआरडी जवानों को कोविड-19 के लिए तैनात किया गया है, जिनमें से 30 जवान थानों में तैनात किये गये हैं। जबकि 18 जवानों को विकासखंडों में लगाया गया है। लाकडाउन के चलते यह सभी जवान पैदल ही अपने ज्वानिंग स्थानों पर पहुंचे हैं। पीआरडी जवान पूरी तत्परता से कोरोना वारियर्स के रूप में अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहे हैं।
युवा कल्याण अधिकारियों का कहना है कोरोना काल में पीआडी के जवान पूरी तत्परता से कोरोना वारियर्स के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। सभी पीआरडी जवान अपने तैनाती स्थलों पर पैदल ही लाकडाउन के चलते पहुंचे हैं। पीआरडी जवानों की ड्यूटी जिलेवार उनके ब्लाकों के अनुरूप ही लगाई गई है, जिससे उन्हें ड्यूटी पर जाने में कुछ सहुलियत रही है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *