देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस की आहूत संविधान बचाओ-देश बचाओ रैली को लेकर पलटवार किया है। भाजपा ने इसे कांग्रेस बचाओ-राहुल लाओ करार देते हुए कहा कि संविधान के साथ बार-बार खिलवाड़ करने वाली कांग्रेस जब संविधान बचाओ का नारा देती है तो उस पर हैरानी होती है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन ने काग्रेस की रैली पर टिप्पणी करते हुए कहा कि काग्रेस ने विभाजन से लेकर 70 साल तक देश का जो नुकसान किया है, उसे देखते हुए देश की काग्रेस से रक्षा की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संविधान के साथ खिलवाड़ किया है। फिर चाहे वह आपातकाल हो अथवा निर्वाचित पूर्ण बहुमत की विपक्षी सरकारों को गिराने का सवाल हो। या फिर वोट बैंक की खातिर अनावश्यक संविधान संशोधन के मामले, कांग्रेस द्वारा किया गया खिलवाड़ जग जाहिर है। उन्होंने कहा कि यह बात अब जनता पूरी तरह समझ चुकी है और कंाग्रेस उत्तराखंड सहित पूरे देश में रसातल की ओर जा रही है। डॉ. भसीन ने कहा कि कांग्रेस के भीतर गृह युद्ध जैसी स्थिति है और गांधी परिवार का दबदबा भी कम होता जा रहा है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *