देहरादून। राजधानी के विकासनगर क्षेत्र में साहिया-क्वानू मोटर मार्ग पर पंजीटीलानी के नजदीक सर्दी के पाले के कारण एक यूटिलिटी वाहन रपटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त वाहन में पांच या छह लोग सवार थे। जिसमें से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी साहिया लाया गया जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। गौर हो कि इन दिनों पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ ही सड़कों पर पाला पड़ रहा है। जो हादसों को दावत देता है। वहीं साहिया क्वानू मोटर मार्ग से सहिया की ओर एक यूटिलिटी वाहन आ रहा था। जिसमें करीब 5 से 6 लोग सवार बताए जा रहे हैं। मार्ग में पाले में वाहन रपट कर बीच रोड पर ही पलट गया। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा निजी वाहनों से सीएचसी साहिया लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *