देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से लगभग 6 महीने पूर्व पुलिस रेडियो ऑपरेटर और हाईकोर्ट के कनिष्ठ स्टेनोग्राफर के 400 पदों के लिए परीक्षा आयोजित करवाई गई थी। लेकिन, कोरोना संकट के बीच जारी पूर्ण लॉकडाउन के चलते अब तक आयोग इन दोनों ही परीक्षाओं के परिणाम घोषित नहीं कर पाया है। लेकिन, अब उम्मीद की जा सकती है कि अगले 1 सप्ताह में आयोग की ओर से इन दोनों ही परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जा सकते हैं। गौरतलब है कि दिसंबर 2019 में आयोग की ओर से जहां हाईकोर्ट के कनिष्ठ स्टेनोग्राफर के 400 पदों के लिए परीक्षा आयोजित करवाई गई थी। वहीं पुलिस रेडियो ऑपरेटर के 400 पदों के लिए इसी साल फरवरी माह में आयोग द्वारा परीक्षा आयोजित करवाई गई थी। लेकिन, मार्च माह के अंतिम सप्ताह में कोरोना संकट के बीच जारी लॉकडाउन की वजह से इन दोनों ही परीक्षाओं के परिणाम घोषित नहीं किए जा सके। वहीं उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि कोरोना संकट के बीच पिछले लंबे समय से अभ्यर्थी रेडियो ऑपरेटर और हाईकोर्ट कनिष्ठ स्टेनोग्राफर के परीक्षा परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में आयोग हाईकोर्ट से कनिष्ठ स्टेनोग्राफर के पदों को वैरीफाई कराकर अगले 1 सप्ताह के अंदर दोनों परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने की तैयारी कर रहा है। Post navigation ओएनजीसी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी में कोरोना की पुष्टि दुर्घटना में हिमालयन अस्पताल के एंबुलेंस चालक की मौत