ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश में भर्ती एक महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब राज्य में संक्रमित मामलों की कुल संख्या 52 हो गई है। बताया गया कि उक्त महिला 22 अप्रैल से एम्स में भर्ती है। संक्रमित महिला नैनीताल की रहने वाली है। एम्स ऋषिकेश में कोरोना संक्रमण का यह दूसरा मामला है। इससे पहले एक नर्सिंग ऑफिसर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। स्वास्थ्य महानिदेशक अमिता उप्रेती ने इस मामले की पुष्टि की है। प्रदेश में आज एक कोरोना केस मिला तथा,एक मरीज हुआ ठीक हुआ। आज 300 रिपोर्ट निगेटिव आयी तथा 284 का इंतज़ार है। Post navigation छुट्टियों के दौरान भी मिड डे मील का लाभ डीबीटी के माध्यम से छात्रों को मिलेगाः निशंक एम्स ऋषिकेश में कोरोना के तीन संक्रमित मिले, प्रदेश में 54 हुई संख्या