उत्तराखंड

एम्स ऋषिकेश में कोरोना के तीन संक्रमित मिले, प्रदेश में 54 हुई संख्या

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में मंगलवार को तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सुबह नैनीताल की एक महिला मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई तो शाम को एक नर्स और एक मरीज के तीमारदार में कारोना पॉजिटिव पाया गया। एक ही दिन में कोरोना के तीन मामले आने से एम्स में हड़कंप मचा हुआ है। इसके साथ ही अब एम्स में चार कोरोना पॉजिटिव मरीज हो गए हैं। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि एम्स में तीन मामले आने के बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 54 पहुंच गई है।

एम्स के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि देर शाम जनरल सर्जरी वार्ड की स्टाफ नर्स में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। नर्स में कल कोरोना के लक्षण पाए गए थे। आज उसकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। वहीं, तीसरा पॉजिटिव मामला अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज के तीमारदार का है। वह महिला मरीज के साथ ही अस्पताल में था।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *