Featured

उत्तराखण्ड में कोरोना के 55 संक्रमित मामले, एक की मौत

देहरादून। उत्तराखण्ड में पिछले 24 घंटे के दौराना कोरोना के कारण एक मौत हुई है, वहीं, इस दौरान 55 नये संक्रमित मामले समाने आये हैं। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 692 पहंुच गयी है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज को 23621 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 341362 हो गई है। इनमें से 327314 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7354 लोगों की जान जा चुकी है। अब संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट भी 95.88 फीसदी पहुंच गया है।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसर तीन जिलों अल्मोड़ाए चंपावत और नैनीताल में एक भी कोरोना मरीज नहीं मिले। बागेश्वर में एकए चमोली में एक] देहरादून में 17] हरिद्वार में 12, पौड़ी में एक, पिथौरागढ़ में पांच, रुद्रप्रयाग में पांच, टिहरी में तीन, ऊधमसिंह नगर में चार और उत्तरकाशी में छह मामले सामने आए हैं।

है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *