देहरादून। उत्तराखण्ड में 38 वें राष्ट्रीय खेलों के ढांचागत विकास की तीन योजनाओं के लिए शासन ने 29 करोड़ 88 लाख 664 रुपये गुरूवार को जारी किए हैं। उत्तराखण्ड में 38 वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन होना है, जिसके लिए प्रदेश में अवस्थापना सुविधाओं के विकास की सात परियोजनाओं को मंजूरी मिली है।
प्रथम चरण में तीन परियोजनाओं का काम शुरू हो गया है। इस धनराशि का बाद में केंद्र सरकार से केन्द्रांश की धनराशि प्राप्त होने पर समायोजन किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के निर्माण के लिए भी पांच करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। इस धनराशि का समायोजन भी केन्द्रांश की धनराशि प्राप्त होने पर किया जाएगा।  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देश के बाद यह धनराशि जारी की गयी है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *